फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Aam Aadmi Party workers submitted memorandum

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party workers submitted memorandum
स्वार/मसवासी। देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संगठन की महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष डा. नाज के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार में बेतहाशा महंगाई पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम यमुनाधर चौहान को सौंपा। जिसमें अवगत कराया कि देश में लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे किसानों सहित आम जनता का बुरा हाल है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नूर हसन, शाहरुख खां, फाईमा कुरैशी, शकील अहमद, नाबिश खां, शाबान खां, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद नूर आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बिजारखाता कस्बे में भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर रोष व्यक्त किया। जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार दिवाकर ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से आम आदमी प्रभावित हो रहा है। गन्ना मूल्य भी नहीं बढ़ाया गया है और गन्ना मिल प्रबंधन किसानों बकाया भुगतान नहीं कर रहा है। बैठक में नरेश कुमार, हरकेश कुमार, दिलशाद, नूर हसन, इब्ने हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

'आवासों की कराई जाए मरम्मत'
रामपुर। आम आदमी पार्टी की महिला विंग की मंडलाध्यक्ष समीना बी ने आसरा आवास कालोनी के आवासों की मरम्मत कराने की मांग की। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों के रहने के लिए आसरा कालोनी का निर्माण हुआ था। अब ठेकेदार की ओर से कालोनी में पुताई कराने की योजना है, ताकि उनका रुका हुआ धन मिल सके। लेकिन, आसरा कालोनी के आवासों की हालत अत्यंत दयनीय है। छतें टपक रही हैं और फर्श भी खराब हो रहा हैं। गटर का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे कालोनी के लोगों में बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पुताई कराने से पहले कालोनी की मरम्मत कराना अनिवार्य है, जिससे जान माल के नुकसान से बचा जा सके। इस मौके आरती ठाकुर, सीमा, पार्वती, पूनम, रजिया, शीबा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed