{"_id":"630b14932a1d9b33aa54e43f","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Accident: ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Accident: ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा घायल
Sun, 28 Aug 2022 12:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:40 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दूसरे युवक को रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन खबर मिलने पर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मिलक थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात धनेली उत्तरी स्थित हाईवे बाईपास मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला साहू जी नगर निवासी 23 वर्षीय जयप्रकाश गंगवार और खमरिया गांव निवासी सुनील कुमार बाइक से घर वापस आ रहे थे। इस बीच बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख-पुकार सुनकर नजदीक ढाबे पर मौजूद लोग घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दूसरे युवक को रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजन खबर मिलने पर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि बाइक कौन चला रहा था और युवक हेलमेट पहने हुए थे या नहीं? कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बरेली भिजवाया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।