{"_id":"697680cb87c5b2652601ac0f","slug":"a-tableau-of-uttar-pradeshs-development-will-be-presented-on-republic-day-rampur-news-c-282-1-rmp1023-162871-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गणतंत्र दिवस पर पेश की जाएगी यूपी के विकास की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गणतंत्र दिवस पर पेश की जाएगी यूपी के विकास की झांकी
Mon, 26 Jan 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
गांधी समाधि पर ध्वजारोहण और पुलिस लाइन में होगी परेड, रोशनी से जगमगाईं सरकारी इमारतें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस लाइन में होने वाली परेड का मुख्य आकर्षण रामपुर चाकू के साथ ही यूपी के विकास की झांकी रहेगी। वहीं, ऐतिहासिक गांधी समाधि को झालरों से सजाया गया है। इसके अलावा नगर पालिका, विकास भवन, जिला पंचायत समेत अन्य सरकारी इमारतें भी रोशनी से जगमगा रही हैं।
गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 8:30 बजे सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ होगी। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए मिष्ठान वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सुबह नौ बजे गांधी समाधि पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान होगा। प्रातः 9:30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, परेड, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह दस बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 10:30 बजे जिला चिकित्सालय, राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल, कुष्ठ आश्रम एवं अन्य संस्थानों में फल एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
प्रातः 11 बजे राजकीय शिशु सदन में बच्चों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से मलिन बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिलेभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, की गई चेकिंग
रामपुर। जिलेभर में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई है। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टेशन पर भी चेकिंग की गई है। पुलिस तैनात की गई है। एसपी विद्या सागर मिश्र ने अफसरों के साथ मिलकर चेकिंग की। संवाद