फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A pickup full of workers lost control and overturned into a ditch, injuring 29.

Rampur News: श्रमिकों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 29 घायल

Thu, 07 May 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A pickup full of workers lost control and overturned into a ditch, injuring 29.
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नवाबगंज रोड स्थित चकफेरी मोड़ पर बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे स्वार क्षेत्र जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पिकअप में सवार कोतवाली के ग्राम हामिदाबाद निवासी 29 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हामिदाबाद निवासी 29 श्रमिक बुधवार सुबह करीब 4:50 बजे पिकअप से स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव में हरी मिर्च तोड़ने जा रहे थे। नवाबगंज रोड स्थित चकफेरी मोड़ पर तेज गति के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी 29 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में ग्राम हामिदाबाद निवासी शावेज अली, झाबर निवासी आगरा, हामिदाबाद निवासी नासरीन पुत्री सुभान नबी, रज्जक पुत्री आरिफ, साबिया पुत्री नसीर, शाबिया पुत्री आरिफ, आमिना पत्नी रिज्मी, सानिया, नरियम पत्नी साबिर, नाजिम, मुल्तान, आलम, रुखसार, आमरीन, जुबैर, अर्जुमान, गुलशन, आलम, जयनब, उज्मा, आमिया, हिना, नसीरुद्दीन, शाबिर, रिहाना, वरआना, साबिर और अमीना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल हिना, सानिया, सबिया, मुस्कान, साजिया और आफरीन समेत छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मोड़ पर तेज गति के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों की हालत ठीक बताई गई है। घटना की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed