{"_id":"61ba3011048676419a31ea19","slug":"a-man-died-in-accident-rampur-news-mbd412752727","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साले को मारी टक्कर, जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साले को मारी टक्कर, जीजा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर जाते समय बाइक सवार जीजा साले को वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जीजा की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जनपद बरेली के थाना सिरौली गांव अंजनी निवासी लोकमन (42) अपने साले गंगा के साथ बाइक पर सवार होकर एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे। मंगलवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे दोनों बाइक सवार अपने गांव जा रहे थे। गांव जाते समय कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के टांडा और सुहावा गांव के बीच सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में लोकमन की मौत हो गई, जबकि गंगा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे अन्य परिवार के लोगों ने हादसे को देखकर चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। उधर, कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बुधवार देर शाम जब शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम तक मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसे में हुई मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। बताया गया कि बाइक सवार लोकमन और गंगा हेलमेट लगाए हुए नहीं थे। बाइक लोकमन चला रहा था। अगर सिर पर हेलमेट लगाया होता तो शायद लोकमन की जान बच सकती थी।