फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A case has been registered for threatening the health department team.

Rampur News: स्वास्थ्य विभाग की टीम को धमकाने के आरोप में केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered for threatening the health department team.
बिलासपुर। नेशनल अस्पताल एवं मैटरनिटी सेंटर के एक चिकित्सक और उनके साथी पर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सील तोड़कर इलाज करने और स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम को धमकाने के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. वंदना रानी ने पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस ने सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी की शिकायत के मुताबिक, 24 अक्तूबर को वह अपनी टीम के साथ नेशनल हॉस्पिटल पहुंचीं, जहां पहले सील की गई ओटी की सील टूटी हुई मिली। आरोप है कि अस्पताल संचालक डॉ. दानिश और उनके एक साथी ने टीम के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि अस्पताल में दो महिला रोगी मिलीं, जिनके ऑपरेशन हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी अस्पताल संचालक डॉ. दानिश ने सभी आरोपों को गलत बताया है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले कि डॉ. दानिश और एक अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed