{"_id":"69fce44469a24cb647038877","slug":"a-case-has-been-filed-against-eight-people-for-occupying-government-land-rampur-news-c-15-1-mbd1058-896222-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 08 May 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 08 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मोहल्ला मदरसा कोहना में सरकारी भूमि पर कब्जा करने, कूट रचना कर जमीन खरीदने-बेचने सहित अन्य आरोपों में शहर कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई नगर पालिका के संपत्ति लिपिक की तहरीर पर की गई।
नगर पालिका के संपत्ति लिपिक मो. अफजल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुभम सिंघल निवासी फ्रैंड्स कॉलोनी, नवाज शरीफ निवासी नगलिया आकिल, आदिल खान निवासी सैजनी नानकार, मो. रफी निवासी भमरौआ, शादाब खान निवासी ग्राम काशीपुर, शब्बू खां निवासी सैजनी नानकार, मैराजुल हसन निवासी नई बस्ती सैजनी नानकार और आसिया बी निवासी फूलों वाली बगिया ने पालिका की सरकारी भूमि पर कब्जा किया।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने कूट रचना कर सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त भी की। इस संबंध में संबंधित प्रपत्र भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि नगर पालिका के लिपिक की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
000
28 अप्रैल को हटाया गया था अतिक्रमण
रामपुर। नगर पालिका ने 28 अप्रैल को मदरसा कोहना स्थित सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई मामले से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद की गई थी। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी भी जांच कर रही थी। अब नगर पालिका की ओर से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।