फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तरक्की और हिफाजत ख्वातीन का मेन एजेंडा

तरक्की और हिफाजत ख्वातीन का मेन एजेंडा

Fri, 18 Apr 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 18 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। एक तरफ जहां वोट डालने का जोश दिखाई दिया वहीं, मुसलिम ख्वातीन तरक्की और हिफाजत को लेकर फिकभनमंद दिखाई दीं। ढेरों उम्मीदों के साथ वोट दिया। महंगाई और तालीम पर भी खुलकर बोलीं। उनकी नजर में फतवे और फरमान के कोई मायने नहीं हैं बल्कि, उन्हें बुनियादी सहूलियतों की दरकार है। मुसलिम ख्वातीन तरक्की और हिफाजत की फिक्र लिए वोट डालने बूथों तक पहुंची। उन्होंने ढेर सारी उम्मीदों के साथ वोट डाला। महंगाई और तालीम पर भी खुलकर बोलीं। महिला डिग्री कालेज केंद्र पर वोट डालने आईं मरियम, मुसर्रत और महबश का कहना था कि महिलाओं की हिफाजत का मसला सबसे अहम है। माहौल में ऐसा बिगाड़ आ रहा है कि जब जवान बेटी घर से बाहर जाती है तो उनके मां-बाप फिक्रमंद हो जाते हैं। उनका कहना है कि जो भी एमपी बने महिलाओं की तरक्की की भी सोच रखे। चूंकि महंगाई के दौर में महिलाओं को भी नौकरी और रोजगार चाहिए। राजद्वारा की रुखसाना, थाना कुंडा की बुशरा, गुइया तालाब की हुमेरा, दोमहला रोड की तूबा नफीस में भी वोट डालने का जज्बा दिखाई दिया। उनका कहना था कि महंगाई पर कंट्रोल होना चाहिए। हर लड़की को बेहतर तालीम मिले। पक्का बाग की तरन्नुम और महजबीं कहती हैं कि बेहतर जिंदगी जीने के लिए बुनियादी सहूलियतें बहुत जरूरी हैं। पानी और बिजली के लिए परेशान नहीं होना पड़े। चाह मोटे कल्लन की नाजिश, रफत कालोनी की नाजिश, फरहा कहती हैं कि फतवा और फरमान पर नहीं बेहतर मुस्तकबिल की उम्मीद को लेकर वोट दिया। तालीम और रोजगार वक्त का तकाजा है। उनका कहना है कि महंगाई ने सभी को मुश्किल में डाल दिया है, इसलिए जो भी सरकार बने महंगाई को रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed