फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अफसरों के रवैये से भड़के अकीदतमंद

अफसरों के रवैये से भड़के अकीदतमंद

Fri, 24 Jan 2014 05:52 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 24 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। हजरत हाफिज साहब की दरगाह में पहुंचे अफसरों के रवैये से अकीदतमंद भड़क गए। उन्होंने दरगाह की बेहुरमती का आरोप लगाते हुए शहर में जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौैरान पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को दरगाह के दस्तावेज भी सौंपे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और सीओ सिटी बुधवार को हजरत हाफिज साहब की दरगाह पर गए थे। उस वक्त सज्जादानशीन फरहत अहमद जमाली मौजूद नहीं थे। वह रात में आए तो उन्हें अधिकारियों के आने की खबर मिली। कुछ समय बाद काजी-ए- शरआ सैयद शाहिद अली रजवी और हाफिज साहब के अकीदतमंद भी आस्ताना-ए-आलिया जमालिया में जमा हो गए। अकीदतमंदों ने यह कहकर गुस्सा जताया कि अधिकारियों ने दरगाह की बेहुरमती की है। उस वक्त तो अकीदतमंद वापस चले गए। लेकिन, गुरुवार को आस्ताना-आलिया जामिया में मीटिंग बुलाई। काजी-ए- शरआ और सज्जादानशीन की मौजूदगी में काफी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे। ऐलान किया कि जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर इसका विरोध करेंगे। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को दरगाह के दस्तावेज सौंपे जाएंगे। इसके बाद शहर काजी-ए- शरआ सैयद शाहिद अली रजवी की अगुवाई में उलमा, अकीदतमंद और सज्जादगान जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। क लेक्ट्रेट में दाखिल होने को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इतने में सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर गुप्ता व सीओ सिटी आले हसन ने अकीदतमंदों को समझाने की कोशिश की वह नहीं माने। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट काजी-ए- शरआ और सज्जादानशीन को लेकर अपने आफिस पहुंचे और वार्ता की। सज्जादानशीन ने सिटी मजिस्ट्रेट को दरगाह के दस्तावेज सौंपे। उसके बाद अकीदतमंद वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed