फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तीन दिवसीय मंडलीय किसान मेला शुरूकृषि वैज्ञानिकों से सीधे रूबरू हुए किसान

तीन दिवसीय मंडलीय किसान मेला शुरूकृषि वैज्ञानिकों से सीधे रूबरू हुए किसान

Tue, 12 Nov 2013 05:44 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 12 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
क्रासर-
-कैबिनेट मंत्री आजम खां ने किया मेले का शुभारंभ
-पैदावार बढ़ाने के लिए दिए उन्नत खेती के टिप्स
-स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। एग्रो क्लाइमैटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेले का रामपुर में शुभारंभ हो गया। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मेले का उद्घाटन किया। पहले दिन मंडल भर केकिसान मेले में जुटे। स्टाल लगाकर किसानों को सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नत खेती के टिप्स दिए।
नुमाइश ग्राउंड में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार से तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमैटिक जोन स्तरीय मेला लगाया गया है। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद नगर विकास मंत्री ने मेले में सरकारी विभाग, अर्द्ध सरकारी संस्थाओं ओर बैंकों की लगाए गए 75 स्टाल का अवलोकन किया। स्टाल के लिए जरिए किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंकों ने भी योजनाओं से रूबरू कराया। कृषि यंत्रों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। किसानों को खेती-बाड़ी से संबंधित पंपलेट और किताबें भी बांटी गई। पहले दिन मंडल भर के किसान मेले में जुटे।
विज्ञापन

पंतनगर, मेरठ और गाजियाबाद के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को नई तकनीकी से खेती के टिप्स दिए। फसलों में लगने वाले रोग और उनके उपाय का भी तरीका बताया। खेती के साथ दूसरे व्यवसायों से होने वाले फायदे से भी गिनाए। वैज्ञानिकों केकिसानों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। मेले में किसानों के रजिस्ट्रेशन के जिलेवार काउंटर खोले गए हैं। बाहर से आने वाले किसानों केठहरने और खाने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री के जाते ही खाली हो गया मेला ग्राउंड
रामपुर (ब्यूरो)। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के जाते ही मेला ग्राउंड खाली हो गया। बाद में अधिकारी, कर्मचारी और कुछ ही किसान रह गए। कुछ ही देर में स्टाल भी सूनसान हो गए। नुमाइश ग्राउंड में तीन दिवसीय किसान मेले की तैयारी कई दिन पहले से की जा रही थीं। सोमवार को सुबह ही नुमाइश ग्राउंड में चहल-पहल दिखाई दे रही थी। किसानों ने भी आना शुरू हो गया था। उद्घाटन से पहले मेला स्थल किसानों से भर गया था। स्टालों पर भी किसानों की भीड़ नजर आने लगी थी। नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां जब उदघाटन करने आए तो भीड़ और बढ़ गई। उद्घाटन के बाद जब नगर विकास मंत्री वापस गए किसानों ने भी मेला स्थल से जाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मेला ग्राउंड से किसानों की भीड़ छट गई। मेले में अधिकारी, कर्मचारी और कुछ किसान ही रह गए। स्टाल भी सूनसान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed