{"_id":"47-25202","slug":"Rampur-25202-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने रुकवाई पति की दूसरी शादी,हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने रुकवाई पति की दूसरी शादी,हंगामा
Rampur
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पति की दूसरी शादी करने की खबर सुनकर महिला का पारा चढ़ गया। उसने विवाह मंडप पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बारातियों की मौजूदगी में हंगामा होते देख दूल्हा बना महिला का पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुल्हन के पिता को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गंज थाना क्षेत्र के घेर सलामत खां निवासी मेहराज मंगलवार को बरेली गेट रोड पर स्थित एक विवाह मंडप में पहुंची,जहां उसने अपने एक रिश्तेदार केसंग मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों से भरे इस मैरिज हाल में महिला ने सबके सामने आरोप लगाया कि जो युवक दूल्हा बना है दरअसल वह उसका पति है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसका कहना था कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है और वह घर से ट्रक लेकर असम जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब उसे सूचना मिली तो वह आज यहां आ धमकी। उसने दूल्हा बने अपने पति को इस दौरान जमकर खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। इतना होते ही दूल्हा बना महिला का पति मौके से फरार हो गया। हंगामा होते देख दुल्हन का पिता भी पहुंच गया और उसने माजरेको समझने की कोशिश की। उसने बारात लाने से भी फोन पर इंकार कर दिया। इस बीच हंगामे की सूचना मिलते ही गंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुल्हन के पिता को फिलहाल हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैकि मेहराज ने अपने पति की करतूत की शिकायत करते हुए शादी रोकने की गुहार की थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी ड्राइवर दे चुका पत्नी को धोखा
रामपुर। पहले भी ट्रक ड्राइवर मेहराज को धोखा दे चुका है। बकौल मेहराज: कुछ समय पहले उसने एक युवती के संग मंगनी कर ली थी,लेकिन जानकारी होने पर उसने यह रिश्ता तुड़वा दिया था।