{"_id":"47-25199","slug":"Rampur-25199-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ा बना जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ा बना जिला अस्पताल
Rampur
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला अस्पताल का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में कोई न कोई ऐसी घटना हो जरूर होती है, जब मामला पुलिस तक पहुंच जाता है। सोमवार की रात आईसीयू वार्ड में पहुंचे एक तीमारदार ने पहले नर्स साथ नोकझोंक की और बाद में एक कर्मचारी के साथ मारपीट की। इस मामले में तीन महिला कर्मी समेत छह लोगों को चोटें आई। आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स मीनू के मुताबिक आईसीयू वार्ड में खुर्रम वाली इजारत निवासी शहाब लाल आया था। उसका कोई रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती था। रिश्तेदार की तबियत की जानकारी लेते हुए उसने झगड़ा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद सोनू वाल्मीकि जो अपनी मां रेनू गोपाल (अस्पताल कर्मी) को भोजन देने आया था। झगड़ा देख उसने विरोध किया। जिसपर शाहेब लाला ने मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया और अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। शाहेब लाला की मारपीट के कारण सोनू की नाक में गंभीर चोट आई, जबकि स्टाफ नर्स मीनू, रेनू, अनीता, वार्ड ब्वाय भगवत शरण, सुनील को भी चोट आई। मारपीट के बाद वह अस्पताल भाग गया। उधर हंगामे से अस्पताल में भगदड़ मच गई। आईसीयू में भर्ती मरीज को लेकर उसके परिजन भी भाग गए। आरोपी शाहेब लाला के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।