{"_id":"47-18140","slug":"Rampur-18140-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग ने दस वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग ने दस वाहन किए सीज
Rampur
Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। परिवहन विभाग की टीम ने भोट क्षेत्र में रेत-बजरी से ओवरलोड आठ ट्रक सीज पकड़ कर सीज कर दिए। टीम ने दो जुगाड़ वाहन भी पकड़ लिए। जुगाड़ वाहनों को थानों में खुर्द-बुर्द किया जाएगा।
एआरटीओ प्रवर्तन केपी यादव ने शनिवार सुबह करीब चार बजे भोट थाना क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया। परिवहन विभाग की टीम ने रेत-बजरी से ओवर लोड आठ ट्रकों और दो जुगाड़ वाहनों को पकड़ लिया। एआरटीओ ने बताया कि जनपद में ओवरलोड वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। अवैध वाहनों को भी जनपद की सीमा में नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए जुगाड़ थाने में खुर्द-बुर्द कर दिए जाएंगे। एआरटीओ ने कहा कि चार ओवरलोड ट्रकों केखिलाफ जिलाधिकारी से रिपोर्ट दर्ज करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने बताया कि हर माह रेत-बजरी से ओवरलोड 20 ट्रकों केखिलाफ एफआईआर कराने का लक्ष्य बनाया गया है।