फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   955 seats are vaccant in raza college

रजा डिग्री कालेज में 955 और महिला कालेज में 410 सीट अभी रिक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
955 seats are vaccant in raza college
रामपुर। स्नातक प्रथम वर्ष में राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में छह सितंबर तक बगैर विलंब शुल्क दिए प्रवेश हो सकेेंगे। छह सितंबर के बाद प्रवेश लेने पर विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा इस समय स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिसमें छात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रमोट हुए छात्र-छात्राएं भी ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। स्नातक प्रथम वर्ष के लिए राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में भी ऑनलाइन प्रवेश हो रहे हैं। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में कुल 2552 सीट हैं। जिसमें से पहली और दूसरी कटऑफ मेरिट जारी होने के बाद अभी तक मात्र 1597 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। अब भी महाविद्यालय में 955 सीट रिक्त हैं। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। ऐसे छात्र-छात्राएं चार सितंबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं। गुरुवार को तीसरी कटऑफ मेरिट जारी की जाएगी। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में 1060 सीट में से अभी तक कुल 650 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रभारी डॉ. रजिया परवीन ने बताया कि अभी 410 सीट रिक्त हैं। छात्राएं छह सितंबर तक 100 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। छह सितंबर के बाद 13 सितंबर तक 400 रुपये विलंब शुल्क और इसके बाद 20 सितंबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेेश ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed