फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गंगापुर से नूरमहल आवास विकास तक घूमी प्रभात फेरी

गंगापुर से नूरमहल आवास विकास तक घूमी प्रभात फेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
गंगापुर से नूरमहल आवास विकास तक घूमी प्रभात फेरी

विज्ञापन
रामपुर। गुरु गोविंंद सिंह जी महाराज के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में कीर्तन कर श्रद्धालुओं को निहाल किया गया। जगह-जगह प्रभातफेरी का स्वागत हुआ।

प्रभात फेरी सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार से शुरू हुई। इसके बाद प्रभात फेरी राधा रोड से गंगापुर आवास विकास, एलआईसी कार्यालय के निकट से होते हुए कचहरी रोड पर पहुंची। यहां से नूरमहल आवास विकास होते हुए दोबारा गुरुद्वारा साहिब पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का वर्णन किया। इसके साथ ही वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में शामिल लोगों को जलपान कराया और कई स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इस दौरान मंजीत सिंह, अवतार सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरदर्शन सिंह, गुरदीप सिंह, मनमोहन सिंह, सरदूल सिंह, हरपाल सिंह, गुरमीत कौर, सुरजीत कौर रंजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed