{"_id":"5be089f1bdec2269b16998a7","slug":"91541442033-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने पुलिस के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने पुलिस के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने धनतेरस के मौके पर पुलिस के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटाने का निर्देश दिया।
जिले भर में सोमवार को धनतरेस त्योहार मनाया गया है। बुधवार को दीपावली है। इसको लेकर बाजार में भीड़भाड़ है। त्योहार के मौसम में असामाजिक तत्व माहौल खराब ना कर दें, इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। त्योहार को शांति पूर्ण ढंग से निपटानें के लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना पुलिस के साथ सड़क पर उतर गए। उसके बाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से होते हुए अंबेडकर पार्क, स्टार चौराहे से निकलते हुए शाहबाद गेट के बाद वह कोतवाली थाना क्षेत्र के कई मोहल्लों में घुमते हुए गंज थाना क्षेत्र में पहुंच गए। इस दौरान उन्होने सड़क किनारे खड़े हुए वाहनों को हटानें के सख्त दिशा निर्देश दिए। शाम को भी एसपी ने पुलिस ने साथ शौकत अली रोड पर मार्च किया। इस दौरान रॉग साइड वाहन चलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई।