{"_id":"5be0882dbdec226988376ad5","slug":"91541441581-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय एक्सप्रेस में उठा धुआं, यात्री बोगी से कूदे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय एक्सप्रेस में उठा धुआं, यात्री बोगी से कूदे, एक की मौत
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जालंधर से दरभंगा जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस के जनरल कोच के ब्रेक चिपटने से धुआं उठने लगा। ट्रेन से धुआं उठता देखकर यात्री घबरा गए। धुआं उठता देखकर ड्राइवर ने धमोरा क्रासिंग पर ट्रेन रोक दी और यात्री डिब्बे से उतरकर भाग लगे। इस अफरातफरी में एक यात्री दूसरी ट्रैक पर लखनऊ की ओर से आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।
रविवार की रात अंत्योदय सुपर फास्ट एक्सप्रेस रामपुर से रात करीब दस बजे गुजरी थी। इस ट्रेन का रामपुर में स्टॉपेज नहीं है। रामपुर से आगे निकलने के बाद ट्रेन के जनरल कोच के ब्रेक चिपकने से धुआं उठने लगा। धुआं डिब्बे में भी भरने लगा। इस बीच किसी ने कंट्रोल को सूचना दे दी और ट्रेन को धमोरा रेलवे क्रासिंग पर रोक दिया गया। जनरल कोच में धुआं भर गया था, जिससे यात्रियों को घुटन महसूस हो रही थी। ट्रेन के रुकने के बाद यात्री डिब्बे से उतरकर भागने लगे। तभी सामने से लखनऊ से मेरठ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस दूसरे ट्रैक पर आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की शिनाख्त बिहार के जिला सीतामढ़ी के गांव फुलवाड़ा निवासी लोचन सुखिया के रूप में हुई है। उसके सथियों का रो रोकर बुरा हाल है। काफी समय के बाद इस ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस वजह से अप और डाउन लाइन के कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।