फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   युवती को जिंदा फूंकने के मामले में दो भाई और मां गिरफ्तार

युवती को जिंदा फूंकने के मामले में दो भाई और मां गिरफ्तार

Wed, 30 May 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवती को जिंदा फूंकने के मामले में दो भाई और मां गिरफ्तार
युवती को जिंदा फूंकने के मामले में दो भाई और मां गिरफ्तार
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)।
फोन पर बात करते युवती को जिंदा फूंक देने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लंबी जांच पड़ताल के बाद की है। पुलिस का कहना है कि युवकों की बहन किसी से फोन पर बात कर रही थी तभी भाइयों ने जिंदा फूंक दिया और उसकी जान ले ली।

मामला टांडा थाना क्षेत्र के सेंटाखेड़ा गांव का है। दो दिन पहले सेंटाखेड़ा निवासी धनपाल की 18 साल की बेटी सुषमा 27 मई को घर में ही फोन पर बात कर रही थी। इस बीच उसके भाई आ गए और फिर भाइयों ने पीटते हुए बहन को जिंदा जला डाला था। बाद में परिवार के लोगों ने युवती की मौत को आत्महत्या का रूप देते हुए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मामला उछलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसपी ने इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी। सीओ स्वार राहुल कुमार ने पूरे मामले की जांच की तो जांच में पूरी घटना की पुष्टि हो गई। जांच में पाया गया कि युवती फोन पर किसी से बात कर रही थी इस बीच उसके भाई गौरव ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई केबाद आरोपी ने अपनी बहन को जिंदा जला डाला। जांच के दौरान गौरव के साथ ही उसका भाई विक्की और मां कृपा देवी का नाम सामने आया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और फिर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी डा.विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में उन्होंने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ हीा तमाम सुबूत एकत्र करने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने सुषमा के भाई गौरव और विक्की के साथ ही मां कृपा देवी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed