{"_id":"5f8c98758ebc3e9c0416d863","slug":"846-dispute-solved-rampur-news-mbd3665558116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 846 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 846 वादों का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को माइक्रो लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 846 वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 1,05,880 रुपये प्राप्त किया गया। माइक्रो लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट रजनी सिंह ने 12 एफआर के वाद और आठ फौजदारी के वादों का निस्तारण किया।
अपर जिला जज न्यायालय संख्या-4/विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट मधुलिका चौधरी के द्वारा विद्युत संबंधी पांच वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्येंद्र द्वारा 317 वादों का निस्तारण कर 43,990 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वेता चौधरी ने 405 वादों का निस्तारण कर अर्थ दंड के रूप में 49,090 रुपये वसूल किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष त्रिहानिया ने 52 वादों का निस्तारण कर 5100 रुपये का अर्थदंड के रूप में वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट बिंदिया भटनागर ने 36 वादों का निस्तारण किया। न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 11 वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 7700 रुपये प्राप्त किए। इस प्रकार से माइक्रो लोक अदालत में कुल 846 वादों का निस्तारण किया गया।