{"_id":"61be3556659aaa04f0273806","slug":"83-disabled-got-assistant-equpment-rampur-news-mbd413120732","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 दिव्यांग विद्यार्थियों को बांटे सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 दिव्यांग विद्यार्थियों को बांटे सहायक उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 83 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण बांटे गए। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने संयुुक्त रूप से उपकरण वितरित किए।
जूनियर हाईस्कूूल पटवाई में परिषदीय स्कूूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को एलिम्को कानपुर की ओर से लगाए गए शिविर में सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। शिविर में शाहबाद, मिलक, चमरौआ और नगर क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 6 से 14 वर्ष के अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का मापन हुआ था। इसमें से 83 बच्चों को चिन्हित किया गया था। इन 83 बच्चों को कुल 193 उपकरण वितरित किए गए। जिसमें ट्राई साइकिल, साइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर, ब्रेल किट, हियरिंग एड आदि सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।
मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मंशाराम ने कहा बच्चों में ईश्वर का वास होता है। दिव्यांग बच्चों की सेवा से मन को बहुत ही संतुष्टि मिलती है। विशिष्ट अतिथि बीएसए कल्पना सिंह ने कहा कि अब उपकरण के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं हो सकेगा। सभी को मुक्त वातावरण में विद्यालय पहुंचने की क्षमता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय पटवाई एमडीएम के लिए बने डायनिंग रूम और किचिन गार्डन का उद्धाटन हुआ। बीईओ विनोद कुमार , डीसी सतेन्द्र शर्मा व भूरा सिंह, शिक्षक आनंद प्रकाश गुप्ता, जमील अहमद, नारायण सिंह, डॉ. मोहम्मद रिजवान, प्रमोद कुमार पांडे, सरोज सक्सैना, ज्योत्सना, हर्षिता गुप्ता, कविता सक्सैना, प्रदीप भटनागर आदि मौजूद रहे।