{"_id":"5c2bbacbbdec2256d34bd12b","slug":"81546369739-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जबरन नाला खुदवाने का मामला पहुंचा कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में जबरन नाला खुदवाने का मामला पहुंचा कोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। किसान की जमीन पर जबरन नाला खुदवाने का मामला कोर्ट पहुंच गया है। किसान ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमीन पर नाला खुदवाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बीसरा निवासी तुुलसी सिंह का आरोप है कि उनकी खेत पर कुछ लोग जबरन कब्जा कराना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर उनकी जमीन को सरकारी बताकर जबरन नाला खुदवा दिया गया है। नाला खुदवाने में पटवाई एसओ और तहसीलदार की भूमिका रही जबकि जमीन पर कोर्ट ने स्टे भी दे रखा है। उनका कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से भी की थी, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने जबरन नाला खुदवाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट प्रार्थना पत्र दिया है। तुलसी सिंह के अधिवक्ता रमेश लोधी नेे बताया कि मामले में सुनवाई 15 जनवरी को होगी। कोर्ट ने पुलिस ने रिपोर्ट तलब किया है।