फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जिलाधिकारी ने सुपोषित बच्चों से पौधरोपण कराकर वितरित कीं किटें

जिलाधिकारी ने सुपोषित बच्चों से पौधरोपण कराकर वितरित कीं किटें

Mon, 05 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सुपोषित बच्चों से पौधरोपण कराकर वितरित कीं किटें
रामपुर। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में सुपोषित बच्चों में पोषण के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए कुपोषण से सुपोषण की ओर कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर सुपोषण दीपक जलाकर लोगों को सुपोषण के बारे में विस्तृृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुपोषण ही व्यक्ति का सर्वोत्तम धन है, क्योंकि इससे ही उसका सर्वांगीण विकास सम्भव है। अभिभावक अपने बच्चों के पोषण स्तर पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में इलाज के उपरान्त स्वस्थ हुए फरहान नाम के बच्चे के अभिभावक के साथ परिसर में पौधरोपण किया तथा फरहान के अभिभावक को पांच हजार की धनराशि से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता किट व जीविकोपार्जन के लिए साईकिल तथा प्राची के अभिभावक को भी पांच हजार रुपये की लागत की सुपोषण किट एवं जीविकोपार्जन के लिए सिलाई मशीन प्रदान की। कहा कि वे अपने बच्चों का बेहतर ख्याल रखें, जिससे बच्चों का पूर्ण रूप से विकास हो सके। मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह ने प्राची के अभिभावक के साथ विकास भवन परिसर में पौधरोपण किया तथा अभिभावक को उनके द्वारा लगाए गए पौधे की देखभाल भी करते रहने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड में संबंन्धित खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उमेश कुमार मंगला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, उपजिलाधिकारी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed