फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   8 persons injured in dispute

मामूली विवाद के चलते लाठी-डंडों के साथ हुई मारपीट, महिला समेत आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
8 persons injured in dispute
शाहबाद। दो पक्षों के बीच चले आ रहे विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों के साथ मारपीट हो गई। मारपीट करते हुए दोनों पक्ष मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के घर में घुस गए और वहां भी जमकर उत्पात मचाया। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से महिला समेत आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

शाहबाद के मोहल्ला बेदान निवासी शौकीन शाह ने अपने घर के बाहर कैमरा और माइक लगवा रखा है। जिस पर दूसरे पक्ष के अनवर शाह को एतराज है। अनवर शाह के परिवार वालों का आरोप है कि कैमरा ठीक है। लेकिन, माइक के जरिए सारी सड़क की बातों की रिकॉर्डिंग की जाती है जो कि गलत है। रिकॉर्डिंग होने का अनवर शाह लगातार विरोध करते आ रहे हैं। रविवार देर रात को इसी विवाद के चलते घर में थूकने का आरोप लगाते हुए कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनो पक्षों के बीच लाठी डंडों के साथ मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्ष मारपीट और उत्पात करते हुए पास के ही व्यक्ति नईम के घर घुस गए। इस बीच नईम के बेटे की पत्नी फरहा ने विरोध जताते हुए उन्हें घर से निकलने को कहा। जिस पर एक पक्ष ने फरहा के साथ भी मारपीट कर दी। जिसमें फरहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि ,दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में सात लोग घायल हुए हैं। बाद में सभी लोग कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद घायल अवस्था में पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। फरहा पक्ष की ओर से शौकीन शाह के खिलाफ तहरीर दे दी गई थी। जबकि, मारपीट में घायल हुए दोनों पक्ष के लोगों की ओर से कोई तहरीर देर रात तक नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed