फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   79 exaimation center decide for up board

Rampur News: बोर्ड परीक्षा के 79 परीक्षा केंद्रों का हुआ निर्धारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
79 exaimation center decide for up board
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों की ऑनलाइन सूची जारी कर दी गई है। जिसके तहत जिले में में इस बार 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद जनपद स्तरीय समिति परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर फाइनल रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में प्रस्तावित हैं। इसमें हाईस्कूल में 26435 और इंटरमीडिएट में 22693 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए पिछले महीने जनपद के 208 विद्यालयों की जियो टैगिंग कराई गई थी। विद्यालयों में निर्धारित मानकों को देखने के बाद सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई। अब बोर्ड ने परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। बोर्ड से प्राप्त सूची के अनुसार इस बार 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 23 राजकीय विद्यालय, 15 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 41 मान्यता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन पर 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों को डीआईओएस कार्यालय आकर दर्ज कराया जा सकता है। इसके बाद जनपद स्तर की समिति केंद्रों पर पहुंचकर दोबारा भौतिक सत्यापन करेगी। समिति केंद्रों पर जाकर देखेगी कि विद्यालय को मानक के अनुसार केंद्र में तब्दील किया गया है या कमी रह गई है। इसमें केंद्रों की दूरी, परीक्षार्थियों के लिए सुविधाएं, बिजली, पानी, सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर सहित अन्य गतिविधियों को भी देखा जाएगा। कमी मिलने पर केंद्र को हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed