{"_id":"2f0272bed5953d3248bb7a1f16ad5f15","slug":"78-percent-voting-in-third-phase-of-gram-panchayat-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 फीसदी लोगों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 फीसदी लोगों ने डाले वोट
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में शनिवार को सैदनगर और बिलासपुर में नोकझोंक और मारपीट की घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हुआ। दोनों ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में 77.90 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखवा दिया गया है।
प्रशासन ने अब नौ दिसंबर को होने वाले चौथे चरण की मतदान की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण के मतदान में चमरौआ में हुए बवाल के बाद प्रशासन सैदनगर के चुनाव को लेकर आशंकित था। यहां के कई बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी।
इसके बाद भी मतदान शुरू होने का बाद कई केंद्रों पर मारपीट और नोकझोंक की घटनाएं र्हुइं। पुलिस ने फर्जी वोटिंग को लेकर कई लोगों को हिरासत में भी लिया। सैदनगर ब्लाक के धनुपुरा में फर्जी कार्ड बनाए जाने की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी करके मशीन बरामद की है।
विज्ञापन
सैदनगर ब्लाक के खौद, परशुपुरा और हमीरपुर खुशहालपुर के बूथ पर मारपीट और पुलिस से नोकझोंक की घटनाएं हुईं। हमीरपुर-खुशहालपुर के मतदान केंद्र पर एक महिला ने महिला पुलिसकर्मी का बाल पकड़ लिया। सैदनगर ब्लाक के कुकरीखेड़ा गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में फायरिंग की घटना हुई।
हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। बिलासपुर के भी कई बूथों पर मारपीट और नोकझोंक की घटनाएं र्हुइं। कई बूथ पर बवाल करने वालों को पुलिस ने लाठी फटकार खदेड़ा। मतदान के दौरान पर्यवेक्षक जय प्रकाश त्रिवेदी, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी ने मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।
इस दौरान कमिश्नर व डीआईजी भी सैदनगर व बिलासपुर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। तीसरे चरण का ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने अब नौ दिसंबर को होने वाले चौथे चरण के मतदान की तैयारी शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चौथे चरण में ड्यूटी पर लगाए गए 469 पोलिंग पार्टियों, सेक्टर ौर जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण रविवार को दो पालियों में सुबह 11 से 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सेंट फ्रान्सिस जूनियर हाईस्कूल धनोरी, स्वार में दिया जाएगा।
अपराह्न तीन बजे से ब्लाक स्वार के प्रधान पद के उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता कगी जानकारी दी जाएगी। चौथे चरण के चुनाव के लिए तीन जोनल और 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। सभी चरणों की मतगणना 13 दिसंबर को होगी।