{"_id":"60c4ff7f8ebc3e0bfb71485d","slug":"75-31-percent-voting-in-panchayat-by-election-rampur-news-mbd392028233","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : दो प्रधान पद के लिए हुआ 75.31 फीसद मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : दो प्रधान पद के लिए हुआ 75.31 फीसद मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पंचायत उपचुनाव के तहत शनिवार को मतदान हुआ। दो ग्राम प्रधान एवं दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही 116 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ। जिसमें दो ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 75.31 फीसद और दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 64.57 फीसद मतदान हुआ। जबकि जिले में ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान सभी पदों के लिए मतदान प्रतिशत 66.28 फीसद रहा।
हाल ही में प्रदेश मे पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे। इसके तहत जिले में भी 680 ग्राम प्रधान चुने गए थे। लेकिन, कोरोना संक्रमण की वजह से दो नवनिर्वाचित प्रधानों की मौत हो गई, जिससे उनके पद रिक्त हो गए। इनमें प्रधान का एक पद स्वार क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौंकपुरी टांडा और एक पद बिलासपुर क्षेत्र की अहरो ग्राम पंचायत का है। जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में एक पद चमरौआ एवं एक पद स्वार क्षेत्र में रिक्त था। इसके अलावा जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद भी रिक्त रह गए थे। ऐसे में इन रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसके तहत शनिवार को रिक्त पदों पर मतदान हुआ। 41 बूथों पर हुए इस चुनाव में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ आई। हालांकि, बरसात की वजह से मतदान कुछ प्रभावित हुआ, लेकिन बरसात रूकने के बाद भी मतदान का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। शाम तक जिले में 66.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान बूथों पर सुरक्षा आदि के पर्याप्त इंतजाम रहे। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने भी गांवों में भ्रमण कर मतदान एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतपेटिकाओं को संबंधित ब्लॉक के स्ट्रांग रूम में जमा करवा दिया गया है।