फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भारतीय ब्राह्मण महासभा की गोष्ठी का आयोजन

भारतीय ब्राह्मण महासभा की गोष्ठी का आयोजन

Sun, 11 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भारतीय ब्राह्मण महासभा की गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
रामपुर।भारतीय ब्राह्मण महासभा की गोष्ठी का आयोजन शहजादनगर क्षेत्र के दनियापुर गांव में किया गया।जिसमे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुभव वशिष्ठ ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति और बुलंद हौसलों से बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है।उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में बहुत कुछ कर गुजरने की शक्ति होती है।अपनी मेधा शक्ति के बल पर युवा देश का भविष्य बदलने की शक्ति रखते हैं।इसके लिए उन्हें अपनी ताकत को पहचानना आवश्यक है।इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा भारत विश्व का सबसे युवा देश है।यहां 65 प्रतिशत युवा निवास करते हैं।भारत ने हमेशा पूरे विश्व को एकता और भाईचारे का संदेश दिया है।युवाओं को चाहिए कि वह भौतिकता की चकाचौंध से दूर रहकर अपनी शक्ति देश सेवा में लगाएं।इस सभा के आयोजक आशीष शर्मा ने कहा कि देश की प्रगति का मार्ग राजनीति से होकर जाता है।इसलिए युवाओं को चाहिए कि वह राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लें और देश को नई दिशा प्रदान करें।आज समाज युवाओं की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है।इसलिए युवाओं को चाहिए कि वह अपने कर्तव्यों द्वारा जन आकांक्षाओं पर खरा उतरें।इसमें सौरभ भारद्वाज ने सभी से संगठित होने के लिए गांव गांव जाकर जन संपर्क अभियान को सफल बनाने पर बल दिया।इस अवसर पर अभिषेक शर्मा,रजत भारद्वाज,जगदीश शर्मा,केशव शर्मा,नितिन शर्मा,वैभव शर्मा,मुकेश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed