{"_id":"5b7333f242c7924e39265d33","slug":"71534276594-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा फायर स्टेशन को एक करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा फायर स्टेशन को एक करोड़ जारी
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। टांडा में अधूरा पड़ा फायर स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। शासन ने दो साल से अधूरे पड़े फायर स्टेशन के निर्माण को पूरा कराने के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। शासन की इस मंजूरी के बाद जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
यूं तो तहसीलों में फायर स्टेशन की कवायद लंबे समय से चल रही है,लेकिन धनराशि आवंटित न हो पाने की वजह से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहे हैं। टांडा में सपा सरकार में 2016 में फायर स्टेशन की स्थापना को मंजूरी दी गई थी। टांडा के चंद्रपुरी गांव में निर्माण के लिए शासन की ओर से 10.68 करोड़ मंजूर किए थे,जिसके बाद शासन की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई थी। धनराशि जारी होने के बाद फायर स्टेशन का काम शुरू हो गया था,लेकिन पहली किस्त जारी होने के बाद दूसरी किस्त जारी नहीं की गई। लिहाजा कुछ ही महीनों बाद यह काम रुक गया था। धनराशि जारी न होने की वजह से निर्माण कार्य रोक दिया गया था,जिसकी वजह से दिक्कत आ रही थी। लोग यहां पर फायर स्टेशन का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग कर रहे थे। अब शासन ने फायर स्टेशन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि और जारी कर दी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार एस ने बताया कि एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्य फिर से शुरू होगा।