फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   713 students appeared in madersaboard

सोमवार को 713 परीक्षार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
713 students appeared in madersaboard
रामपुर। सोमवार को हुई यूपी मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल परीक्षा में 713 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 233 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। जिले भर में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में कराई गई।
विज्ञापन

यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा के जिले में राजकीय हामिद इंटर कालेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कालेज, गुुरुनानक इंटर कालेज बिलासपुर, राजकीय इंटर कालेज टांडा, स्वार व शाहबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में सुबह आठ बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और परीक्षा डयूटी करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। गेट पर ही परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया। पहली पाली में मुंशी, मौलवी और आलिम की परीक्षा में 770 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 560 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 210 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। दूसरी पाली में कामिल और फाजिल की परीक्षा थी। परीक्षा में 176 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 153 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 23 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed