{"_id":"f379e0adf65453250ce3d62e33cdd6dc","slug":"66-percent-poling-in-singankheda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सींगनखेड़ा में 66 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सींगनखेड़ा में 66 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव में कड़ाके की सर्दी के बीच 66.48 फीसदी वोटरों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 29 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गईं। मतदान के बाद मतपेटियों को डुंगरपुर स्थित मंडी समिति में जमा करा दिया गया। इसका परिणाम भी रविवार को होने वाली मतगणना के साथ आएगा।
सींगनखेड़ा गांव की पंचायत का चुनाव प्रत्याशी की मौत के बाद स्थगित कर दिया गया था। मतदान शनिवार को कराने का फैसला किया गया था। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शनिवार को मतपेटियों में कैद हो गया। शनिवार सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गई थी। हालांकि दोपहर में भीड़ कम हो गई।
दिनभर चली वोटिंग के बाद यहां पर 14 बूथों पर 66.48 फीसदी लोगों ने मतदान का इस्तेमाल किया। मतदान के दौरान कई दफा फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा भी हुआ। यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने भी मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
वोटिंग के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डुंगरपुर स्थित मंडी समिति में जमा करा दिया गया। आरओ गोविंद सिंह के मुताबिक गांव की 14 बूथों पर 66.48 फीसदी वोटिंग हुई। सींगनखेड़ा गांव के 14 बूथों पर ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी बूथों को फूल मालाओं से सजाया गया था।