फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   65 roadways buses will oprate on rashabadhan

रक्षाबंधन पर बहनों को न हो परेशानी,परिवाहन विभाग ने की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
65 roadways buses will oprate on  rashabadhan
रामपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को सफर में परेशानी न हो इसको लेकर रामपुर परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। इसमें सवारियों को देखते हुए बसों के ट्रिप में परिवर्तन किया जाएगा। रक्षाबंधन के लिए रामपुर डिपो से 65 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। भाई की कलाई पर प्रेम और रक्षा भाव से राखी बांधने के लिए बहनें हर परेशानी उठाते हुए भाई के घर तक पहुंचेंगी। बहनों को परेशानी न हो इसको लेकर रामपुर परिवहन विभाग ने योजना तैयार कर ली है। सवारियों के हिसाब से बसों के ट्रिप का संचालन किया जाएगा। रक्षाबंधन पर रामपुर रोडवेज में 65 बसों का संचालन होगा। इसमें दिल्ली,लखनऊ ,उत्तराखंड के हरिद्वार हल्द्वानी रामनगर ,देहरादून समेत वेस्ट यूपी के जिलों में बस सेवा उपलब्ध रहेगी। हालांकि पिछले दो वर्षों की तरह इस बार अभी तक महिलाओं के मुफ्त यात्रा के संबंधित आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन इस आदेश के आने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। एआरएम कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि रक्षाबंधन पर सवारियों को परेशानी न हो इसको लेकर तैयारी की गई है। सवारियों के हिसाब से बसों के ट्रिप में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed