फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   625 persons came from aboard

दिसंबर माह में 625 लोग विदेशों से रामपुर पहुंचे, 49 लोग ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
625 persons came from aboard
रामपुर। ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ऐसे में विदेशों से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी और सैंपलिंग कराई जा रही है। दिसंबर माह में 625 लोग विदेशों से आए हैं। जिनमें से 49 लोग एट रिस्क कंट्री यानि ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। विदेशों से आए इन सभी लोगों की निगरानी और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद शासन ने सभी जनपदों के स्वास्थ्य अधिकारियों को संबंधित गाइडलाइन जारी करते हुए अलर्ट कर दिया है। अब शासन विदेशों से आने वाले लोगों की दो श्रेणियों में निगरानी कर रहा है। जिसमें पहली श्रेणी में एट रिस्क कंट्री यानि ऐसे देशों से आने वाले लोग हैं, जहां पर ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर है। जबकि दूसरी दूसरी श्रेणी में नोट एट रिस्क कंट्री यानि ऐसे देशों से आने वाले लोग जहां ओमिक्रॉन वैरिएंट सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

जिले में 16 दिसंबर तक 625 लोग विदेशों से आए हैं। इनमें से 49 ओमिक्रॉन प्रभावित वाले देशों से हैं तो 576 लोग ओमिक्रॉन से प्रभावित नहीं हुए देशों से आए हैं। इन सभी की स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई रैपिड रिस्पांस टीम यानि आरआरटी ने घर जाकर सैंपलिंग व जांच की है। अभी तक किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण सामने नहीं आए हैं। कोविड-प्रोटोकॉल के अनुसार सैंपलिंग व आठ दिन तक घर में एकांतवास में रहने और आठ दिन बाद दोबारा सैंपल लेकर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए 49 लोगों में से 21 लोगों की आठ दिन की अवधि 16 दिसंबर तक पूरी हो चुकी थी और इनके दोबारा सैंपल भेजे गए हैं। शेष की पहली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि अन्य 576 लोगों में 170 लोग आठ दिन की समय अवधि पूरी कर चुके हैं। इनमें किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दिसंबर माह में 49 लोग एट रिस्क कंट्री और 576 लोग नोट एट रिस्क कंट्री से आए हैं। सभी की कोरोना संक्रमण की जांच की गई है, जिसमें किसी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। कई लोगों ने आठ दिन का समय पूरा कर लिया है, इसके बाद दोबारा उनका सैंपल आरटी-पीसीआर जांच के लिए भी भेज दिया गया है। विदेशों से आने वाले लोगों पर आरआरटी के माध्यम से नजर रखी जा रही है और प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। - डॉ. संजीव कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed