{"_id":"6127e3ea8ebc3e79b014564f","slug":"62-examples-taken-bu-food-safety-van-rampur-news-mbd400525679","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सेफ्टी वेन में जांच के लिए आए 62 नमूने, पांच नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड सेफ्टी वेन में जांच के लिए आए 62 नमूने, पांच नमूने फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया। इस दौरान अफसरों के समक्ष 62 नमूने आए, जिन्हें जांचा गया। जांच में पांच नमूने फेल हो गए, जबकि बाकी नमूने पास हो गए। हालांकि, इसमें कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि ये नमूने वे थे जो लोग अपने घरों से लेकर आए थे।
मिलावट के जहर से लोगों को बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को विभाग ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। लोगों को दूध, दही, घी, तेल, मसाले आदि में मिलावट की पहचान करने के बारे में बताया। इसके लिए ज्वालानगर एवं पान दरीबा में शिविर लगाया गया। पान दरीबा में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 28 नमूने लिए गए, जिसमें से तीन नमूने फेल हो गए, जबकि ज्वालानगर में 34 नमूने आए, जिसमें से दो नमूने फेल हो गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव ने बताया कि मिलावट की पहचान करने के लिए लोगों को चाहिए कि वे जो सामान भी लें, उसकी अच्छी तरह से जांच कर लें। कोई भी लोकल कंपनी का सामान न लें। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर अरविंद एवं शैलेन्द्र भी मौजूद रहे।