{"_id":"592987f16beea3fa02eb1992731523d1","slug":"61-nomination-paper-file-on-the-first-day-of-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 61 उतरे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 61 उतरे मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र के जिला पंचायत के 12 वार्डों के लिए 61 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। कुछ उम्मीदवारों ने दो-दो पर्चे भी दाखिल किए।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नौ अक्तूबर को मतदान होना है। मतदान के लिए सोमवार से कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई।
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में सोमवार सुबह निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल, एआईजी स्टांप अजय कुमार त्रिपाठी, विकलांग कल्याण अधिकारी संतोष कुमार की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
दिनभर चली नामांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ यहां आते रहे और नामांकन दाखिल कराते रहे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने अफसरों के साथ यहां पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। मंगलवार को आखिरी दिन होगा।
वार्ड-18 से रुखसार, मासूम जहां, फूलजहां, सायरा, ऐजाज और वार्ड-19 से मेहरुनिशां, दिलशादी, रेशमा, नसीम जहां, प्रीतम देई तथा वार्ड-20 से हसरती उर्फ हसीना, अमर सिंह, अंकुर सागर, रमेश्वरी, लाखन जाटव ने नामांकन कराया। वार्ड 21 से मेहताब जहां, गुल-ए-रुखसार, अमरवती, वार्ड-22 से यासमीन, नाजुक, रसीना, शीलावती, शाइस्ता, शाहनूर, खुशनूमा, विमला देवी ने नामांकन कराया।
वार्ड-24 से शहनाज बेगम, मीनाक्षी, संजा देवी, वार्ड-25 से आफिया मिर्जा, संजू यादव, वार्ड 26 से रतेंद्र सिंह रवि, सूरज मुखी, रजनी यादव, प्रमोद कुमार, रामेश्वरी, साजिद खां, मुख्तार हुसैन, फूल सिंह, कृष्णपाल, माधोराम, वार्ड-27 से ऊषा सागर, मुन्नी देवी, व़ार्ड-28 से पूजा शर्मा, नीलम शर्मा, कुसुम, सावित्री देवी, राममूर्ति, कहकशा वार्ड 29 से अमर सिंह, अभिमन्यू, अमर सिंह, अनीता यादव ने नामांकन कराया।