फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   60 polling worker was absent from training

चुनाव प्रशिक्षण से 60 मतदान कार्मिक रहे गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
60 polling worker was absent from  training
रामपुर। विधान सभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए चल रहे प्रशिक्षण में 60 मतदान कार्मिक गैरहाजिर रहे। आगामी प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

दवावती मोदी अकादमी में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में सोमवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 500 पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने मतदान प्रक्रिया के साथ ईवीएम मशीन संबंधी प्रशिक्षण दिया। मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण के दौरान नौ पीठासीन अधिकारी, 14 मतदान अधिकारी प्रथम, पांच मतदान अधिकारी द्वितीय और 32 मतदान अधिकारी तृतीय गैर हाजिर रहे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने सभी गैरहाजिर कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वह आगामी प्रशिक्षण दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। अन्यथा उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराने की कार्रवाई की जाएगी। अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार ने बताया कि आठ फरवरी को मिलक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तैनात की गई मतदान पार्टियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed