फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   52 students absent in improvement exam

कोरोना के साए में शुरू हुईं इंप्रूवमेंट परीक्षाएं , पहले दिन 52 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
52 students absent in improvement exam
रामपुर/टांडा। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 604 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 52 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा इंप्रूवमेंट परीक्षा को लेकर जिले के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज रामपुर,राजकीय महिला डिग्री कॉलेज रामपुर, राजकीय महाविद्यालय रजा नगर, गुरु तेग बहादुर राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर और सावित्री देवी महाविद्यालय ढक्का नगलिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया। पहले दिन पहली पाली में स्नातक तृतीय वर्ष के सभी विषयों और दूसरी पाली में परास्नातक अंतिम वर्ष के सभी विषयों की इंप्रूवमेंट परीक्षा थी। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए इंप्रूवमेंट परीक्षा कराई गई। किसी भी परीक्षार्थी,स्टाफ और कर्मचारी को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठाया गया था। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पहली पारी की परीक्षा के दौरान 437 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 37 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 52 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 2 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में केवल पहली पाली की परीक्षा हुई। जिसमें 167 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 13 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पांचों परीक्षा केंद्र पर पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के डॉ.अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कराई गई। पहले दिन कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र के ग्राम ढक्का नागलिया स्थित सावित्री देवी डिग्री कॉलेज में किया गया। जिसमें आठ महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं आकर परीक्षा दे रहे हैं। शनिवार को 138 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 127 छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर परीक्षा दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साफिया हमीद ने बताया कि महाविद्यालय में आठ महाविद्यालयों की छात्र-छात्राएं आकर परीक्षा दे रहे हैं। इस दौरान कोरोना के नियमों का कड़ाई के साथ पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed