फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   51turtel recovered from smagglar

पुलिस ने तस्करी कर लाए जा रहे 51 कछुए बरामद किए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
51turtel recovered from smagglar
दढ़ियाल (रामपुर)। तस्करी कर लाए जा रहे 51 कछुओं को पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस नेे शनिवार को 35 कछुए बरामद किए थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी अधिक संख्या में कछुए कहां से लाए जा रहे हैं और इसकी तस्करी में कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार रात के समय कस्बे से कछुओं की बड़ी खेप तस्करी कर ले जाए जाने की सूचना मिली थी,कि टांडा-बाजपुर मार्ग पर एक दुकान के पास एक व्यक्ति दो पिट्ठू बैग लिए खड़ा है जिसमें कछुए हैं। पुुलिस ने उसको पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमे बड़ी संख्या में कछुए मिले। पुलिस व्यक्ति को कछुओं सहित चौकी ले आई। गिनती करने पर कछुओं की संख्या 51 पाई गई। पकड़े गए सभी कछुए जीवित थे। पुलिस ने कछुओं की सूचना वन विभाग को दी। चौकी पहुंचे सहायक वन सरंक्षक रामपुर वरुण सिंह ने कछुओं को विलुप्त प्राय: प्रजाति इंडियन फ्लोपशेल टर्टल का बताते हुए वन्य संरक्षण अधिनियम 1972 के शेडयूल 1 के अनुसार प्रतिबंधित करार दिया। चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए कस्बे के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी कमल के खिलाफ वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम के अनुसार मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed