{"_id":"611d4a288ebc3e7a103bbd24","slug":"44-persons-donated-blood-in-camp-rampur-news-mbd399668020","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, अवतार सिंह ने 35वीं बार किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, अवतार सिंह ने 35वीं बार किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति और रेडक्रास सोसायटी की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी डॉ. संसार सिंह और विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र द्वारा किया गया। अतिथियों ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। एडिशनल एसपी ने कहा रक्तदान बहुत नेक काम है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने कहा कि वीर खालसा सेवा समिति बधाई की पात्र है, जो समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करती है। शिविर में वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने भी रक्तदान किया। उन्होंने 35वीं बार रक्तदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समिति किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी नहीं होने देगी। समिति की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त भी आवश्यकता पर समिति सदस्य अस्पताल जाकर रक्तदान करते हैं। इस मौके पर समिति के चेयरमैन निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, गुलशन अरोड़ा, करण दीप सिंह, जगजीत सिंह, तरनजीत सिंह चीमा, पवनदीप चीमा, सुरजीत सिंह, सोनू, जोगिंदर सिंह ,दीपक अरोड़ा, इंदरजीत सिंह, सेवा सिंह आदि ने सहयोग किया।