{"_id":"5c13ff59bdec2257293bc8b3","slug":"41544814425-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आजम खान के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आजम खान के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 15 Dec 2018 12:37 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व सांसद स्व. जुल्फिकार अली खां उर्फ मिक्की मियां के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व मंत्री आजम खां के पुत्र अदीब आजम खां के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाली में हमजा मियां की तहरीर के आधार पर अदीब आजम के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पुत्र हमजा मियां ने कुछ समय पहले एसपी से शिकायत की थी कि अदीब आजम ने फेसबुक पर एक पोस्ट पर उनके दादा स्वर्गीय मिक्की मियां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शिकायत के साथ उन्होंने टिप्पणी के स्क्रीन शाट भी संलग्न किया था।
एसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए थे। इसके बाद हमजा मियां ने एडीजी प्रेम प्रकाश से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। उनके आदेश पर सिविल ला इंस कोतवाली की पुलिस ने अदीब आजम के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार का कहना है कि अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।