फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   41 out of 104.5 hectare land of Khirka village is dispute free, report will be submitted to DM

Rampur News: खिरका गांव की 104.5 में से 41 हेक्टेयर भूमि विवाद रहित, डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट

Sat, 15 Feb 2025 11:16 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
41 out of 104.5 hectare land of Khirka village is dispute free, report will be submitted to DM
शाहबाद (रामपुर)। क्षेत्र के खिरका गांव में 104.5 हेक्टेयर भूमि में करीब 41 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा नहीं है। जबकि 63.5 हेक्टेयर की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। किसानों के वादों के दस्तावेजों की नकल मंगवाने के लिए एसडीएम हल्का लेखपाल को कोर्ट कोर्ट भेजेंगे। जबकि विवाद रहित भूमि को राजस्व विभाग कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंपने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव खिरका में निवर्तमान लेखपाल ने गांव के वृक्ष, बिजली के खंबे, और घरों के बाहर दीवारों पर अवैध कब्जे हटा लेने और कार्रवाई के चेतावनी भरे पर्चे चस्पा कर दिए थे। मामला सुर्खियों में आया तो डीएम जोगिंदर सिंह ने प्रकरण की फाइल एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से तलब की थी। जिसके बाद एसडीएम ने पहले से तैनात लेखपाल को हटाने के बाद गांव पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पाया कि मौके पर 104.5 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की है। वहीं 41 हेक्टेयर भूमि विवाद रहित बताई गई है। जबकि 63.5 हेक्टेयर पर कब्जे है। इसी भूमि के कई किसानों के पट्टे हो चुके है। जबकि इस भूमि पर हाईकोर्ट में दायर वादों की नकल मंगवाने के लिए एसडीएम हल्का लेखपाल को कोर्ट भेजेंगे। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल 41 हेक्टेयर भूमि को वन विभाग को सौंपने की तैयारी चल रही है। इस प्रकरण को फाइल तैयार करने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन



-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
खिरका ग्राम पंचायत में 104.5 हेक्टेयर भूमि है। जिसमें 41 हेक्टेयर विवाद रहित है, शेष भूमि पर अवैध कब्जे हैं। कुछ कब्जेदारों ने कोर्ट में रिट डाल रखी है। लेखपाल से कोर्ट से उनकी नकल मंगवाई जाएगी। इस भूमि की फाइल तैयार करके डीएम को सौंपेंगे। विवाद रहित 41 हेक्टेयर भूमि को वन विभाग को सौंपने की तैयारी चल रही है। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम शाहबाद
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed