{"_id":"611ea80b8ebc3e7a1f5e0645","slug":"4-quantal-sweets-recoverd-from-van-rampur-news-mbd399783176","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिठाई से लदी कार पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिठाई से लदी कार पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार कोे पुलिस की सहायता से 4 कुंटल सफेद रसगुल्लों से भरी लग्जरी कार पकड़ी। मिलावट के शक खाद्य निरीक्षक ने मिठाई जब्त कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। वहीं, मिठाई के मालिक को कार समेत छोड़ दिया गया है।
त्योहारों पर मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। रक्षाबंधन पर मिलावट खोर फिर सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक लग्जरी कार में मिठाई भरकर ले जाई जा रही है। संभवत: मिठाई मिलावटी सामग्री से बनी हुई है। सूचना के बाद चौराहे पर तैनात कांस्टेबल राहुल मालिक एवं नीरज त्यागी ने बताई गई कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन, कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इस पर दोनों कांस्टेबलों ने घेराबंदी कर कार पकड़ ली। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर टिन के डिब्बों में सफेद रसगुल्ले बड़ी मात्रा में पाए गए।
बड़ी मात्रा में रसगुल्ले पाए जाने पर कांस्टेबलों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। खाद्य सुरक्षा टीम के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार और ओम प्रकाश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिठाई को कब्जे में लेने के साथ ही नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।