{"_id":"61d73daa4e379c7b28618cae","slug":"36-under-pass-will-make-on-rampur-kathgodam-railway-route-rampur-news-mbd415224387","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर-काठगोदाम के बीच 36 रेलवे फाटक पर बनेंगे अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर-काठगोदाम के बीच 36 रेलवे फाटक पर बनेंगे अंडरपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। रामपुर-काठगोदाम रेलवे लाइन पर 36 रेलवे फाटकों को बंद किया जाएगा। इन स्थानों पर अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। अंडरपास पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही रामपुर-काठगोदाम ट्रैक पर ट्रेनों को बिजली इंजन से संचालित किया जाएगा। इसके लिए ट्रैक के किनारे विद्युतीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन रामपुर-काठगोदाम रेलमार्ग पर औसतन रोजाना 10 से 12 गाड़ियां गुजरती हैं। जबकि, माल गाड़ियों की संख्या अलग है। ये सभी ट्रेनें अभी डीजल इंजन से संचालित होती हैं। मगर अब रेलवे ने ट्रेनों की गति तेज करने व लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे लाइन पर रामपुर से काठगोदाम के बीच मौजूद सभी क्रासिंग को बंद करने काम शुरू कर दिया है। अब इन सभी रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से काम कराया जा रहा है। अब इस काम को तेजी से पूरा करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए विभाग ने 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।
साथ ही रामपुर से लेकर काठगोदाम और लालकुआं से लेकर काशीपुर तक ट्रैक के किनारे विद्युतीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। जिससे इस ट्रैक पर भी ट्रेनें बिजली चलित इंजन से संचालित हो सकें।