फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   3482 persons checked up in health fair

आरोग्य मेलों में 3482 मरीजों का हुआ उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
3482 persons checked up in health fair
रामपुर। जिले में 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 3482 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें 1454 पुरुष, 1612 महिलाओं एवं 456 बच्चों का चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार किया गया। मेलों में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आयुष विभाग, आईसीडीएस विभाग एवं आईएमए का भी सहयोग प्राप्त हुआ। कुल 108 मरीज जिन्हें विशेष जांचों व उपचार की आवश्यकता थी, उन्हे उच्चीकृत केंद्र संदर्भित किया गया। खून की कमी के 194, सांस रोग के 204, डायबिटीज के 181, उदर रोग के पीड़ित 291, चर्म रोग के 90 एवं टीबी के 92, मरीजों का उपचार किया गया। कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सेनेटाइजेषन का विशेष ख्याल रखा गया। मेलों में बनी कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया एवं बचाव के उपाए बताए गए। 342 गर्भवती माताओं की जांच की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 278 ई-कार्ड बनाए गए। जिन मरीजों में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयरन फॉलिक एसिड की टैबलेट वितरित की गई। मेलों में बुखार से बचाव के उपायों के बारे में भी मरीजों को विस्तार से बताया गया। सभी आरोग्य मेलों में लाभार्थियों को कोरोना वायरस के लक्षणों एवं बचाव हेतु सावधानियों से अवगत कराते हुए साबुन-पानी से हाथ धोने की विधि की जानकारी दी गई। इस प्रकार के मेलो का आयोजन जनपद में प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed