{"_id":"61be3851eb9db402895cb46c","slug":"34027-farmers-got-compalsation-rampur-news-mbd4131222177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़-बारिश मुआवजा : जिले में अब तक 34027 किसानों को मिले 13.22 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़-बारिश मुआवजा : जिले में अब तक 34027 किसानों को मिले 13.22 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बाढ़ और बारिश की वजह से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बाद जिले में अब तक 34027 किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा चुकी है। इन किसानों को 13.22 करोड़ रुपये मुहैया कराए गए हैं। जबकि, छह हजार किसानों का डाटा पुन: सत्यापन के लिए तहसीलों को भेजा गया है। सत्यापन के बाद इन किसानों को भी मदद दिलाई जाएगी।
जिले में कोसी एवं अन्य नदियों में आई बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। धान की तैयार फसल किसानों के खेतों में डूब गई थी। इसके अलावा गन्ना व सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की कवायद की गई। इसके तहत अब तक 13.22 करोड़ रुपये की मदद 34027 प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी आपदा डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त फसलों के नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए अब तक चिह्नित तहसीलवार विवरण के अनुसार सदर के 7472 किसानों को 1.82 करोड़ रुपये, स्वार के 6377 किसानों को 2.74 करोड़ रुपये, टांडा के 5998 किसानों को 2.29 करोड़ रुपये, मिलक के 3470 किसानों को 1.78 करोड़ रुपये, बिलासपुर के 2619 किसानों को 1.48 करोड़ रुपये तथा शाहबाद के 8091 किसानों को 3.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा छह हजार किसानों का डाटा पुन: सत्यापन के लिए तहसीलों को भेजा गया है। सत्यापन के बाद किसानों को मदद मुहैया कराई जाएगी।