{"_id":"5c798bbcbdec22739e2a6599","slug":"32crores-expeces-on-road-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 32 करोड़ से बिछेगा सड़कों का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 32 करोड़ से बिछेगा सड़कों का जाल
Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में 152 सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद सांसद डॉ. नैपाल सिंह, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और विधायक राजबाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में 32 करोड़ रुपये सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इसके अलावा शाहबाद के किरा में सवा करोड़ की लागत से गोशाला का निर्माण होगा। सूबे के उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ से तमाम विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई, सिंचाई यान्त्रिक एवं अल्पसंख्यक कल्याण बलदेव सिंह औलख, सांसद डॉ. नैपाल सिंह तथा विधायक राजबाला शामिल हुईं। निर्माणाधीन निरीक्षण भवन परिसर में हुए कार्यक्रम में जिले की 152 सड़कों के नवीनीकरण, विशेष मरम्मत और सामान्य मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसके अंतर्गत सड़कों की कुल स्वीकृृति लंबाई 279.357 किलोमीटर तथा स्वीकृति लागत 3275.96 लाख की धनराशि से सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। तहसील शाहबाद में स्थित ग्राम किरा में 120 लाख रुपये की लागत से वृृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण भी कराया जाएगा।
सांसद डॉ. नैपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। सरकार हर वर्ग के कमजोर तबकों के जीवन में सुधार लाने का प्रयास भी कर रही है। उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिससे देश में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा तहसील मिलक के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन पर अब गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज बनाया गया है, जिससे वहां के निवासियों को इसका लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा लखनऊ से सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण का शिलान्यास किया गया, जिसके अंतर्गत जनपद में भी सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। हमारी सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य किया गया है, जिससे आमजनों को आने जाने में सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयास से प्रदेश को विशेष पैकेज से सड़कों के निर्माण में धनराशि दी गई है।
सरकार की सोच एवं नियत साफ है जिससे लोगों के विकास में भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण में बेहतर ढंग एवं मानक के अनुरूप कार्य कराएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही न की जाए तथा न ही कोई शिकायत प्राप्त हो।
विधायक राजबाला ने कहा कि गड्ढ़ा मुक्त बेहतर सड़कों से आवागमन में आमजनता को बेहतर सुविधाएं मिल रही है तथा विकास कार्यों को तीव्र गति से प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के लागू किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, दिलीप लोधी, सौरभ पाल सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।