फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   316 unemployed people reached the employment fair, 181 were selected

Rampur News: रोजगार मेले में पहुंचे 316 बेरोजगार, चयन 181 का

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
316 unemployed people reached the employment fair, 181 were selected
रामपुर। हर हाथ को काम योजना के तहत एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 316 बेरोजगारों ने हिस्सा लिया, जबकि 181 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवा योजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरिअर काउंसलिंग इंपेक्ट काॅलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान भोट में किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मार्केटिंग सेक्टर में मैनेजर पद के लिए 13, जेनेवा क्राप्स साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव पद के लिए 32, शिवशक्ति बाॅयोटेक्नाेलॉजी लिमिटेड कंपनी द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव पद के लिए 43, अशोक लीलेंड ऑटो सर्विस द्वारा विभिन्न पदों के लिए 65, केएस मारुति इंटरप्राइजेज द्वारा मेंटीनेंस सुपरवाइजर के लिए 24 तथा जेड एफ राणा ऑटोमेटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 316 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। साक्षात्कार के बाद 181 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान बेरोजगारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को अपने अंदर स्किल पैदा करना चाहिए और अपनी रुचि के अनुसार कंपनी में प्रतिभाग करना चाहिए। रोजगार मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में आए नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य डाॅ. मो. आसिफ ने भी बेरोजगार अभ्यर्थियों का अपने अंदर रुचि पैदा करने के लिए कहा। इस बीच इंपेक्ट काॅलेज के चेयरमैन सुल्तान अहमद सैफी ने डीएम के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार प्रदान करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी निशात अंसारी ने बेरोजगार अभ्यर्थियों की प्री-कॅरिअर, प्री-काउंसलिंग की। इस अवसर पर तमाम युवा-युवतियां मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed