{"_id":"5be08834bdec2269ad754223","slug":"31541441588-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की सेवा के लिए मिला है मानव जीवन: स्वामी चिन्मयानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की सेवा के लिए मिला है मानव जीवन: स्वामी चिन्मयानंद
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा नेता ठाकुर रामवीर सिंह ने गरीब-निर्धनों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आजीविका के संसाधन वितरित किए। इनमें सिलाई मशीन, भैंस आदि के साथ ही सोलर लाइट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्यमयानंद ने कहा कि ईश्वर ने मानव जीवन गरीबों और मजलूमों की सहायता और सेवा के लिए ही दिया है। धार्मिक ग्रंथों में भी दान के महत्व का वर्णन है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ठाकुर रामवीर सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों के बारे में बताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि स्वामी चिन्मयानंद और कार्यक्रम आयोजक ठाकुर रामवीर सिंह ने गरीब महिला-पुरुषों को सिलाई मशीन, कपड़े, भैंस, सोलर लाइट आदि वितरित कीं। इस दौरान भारत भूषण गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, हरपाल, सोहन लाल लोधी, जितेंद्र, राहुल भारद्वाज, यतेंद्र सिंह, संदीप सिंह, भूपराम, सरवन सिंह, राकेश सिंह, हरपाल गंगवार, योगेंद्र सिंह राणा, खेमपाल, अजय सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।