फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   297 teacher of primery school will become assistant teacher junior sschool

297 प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक होंगे उच्च प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
297 teacher of primery school will become assistant teacher junior sschool
रामपुर। जिले के 297 प्राथमिक स्कूूलों के प्रधानाध्यापक अब संविलियन विद्यालयों के सहायक अध्यापक माने जाएंगे। संविलियन विद्यालय में केवल एक प्रधानाध्यापक का पद होगा।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय बनाने की प्रक्रिया वर्ष 2020 में शुरू हुई थी। इस योजना के तहत एक ही स्थान पर चल रहे परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को संविलियन विद्यालय बनाने का शासन से निर्णय लिया था। इसके चलते जिले में 297 प्राथमिक और इतने ही पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को जोड़कर 297 संविलियन विद्यालय बनाए गए थे। संविलियन विद्यालय बनने के बाद भी कुछ स्थानों पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आपस में सांमजस्य नहीं बैठा पा रहे थे। लेकिन, अब शासन ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को संविलियन विद्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालय का सहायक अध्यापक माना है।
विज्ञापन

अब संविलियन विद्यालय के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक अंकित किया जाएगा। मानव संपदा पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने आवश्यक निर्देश जारी किए है। सचिव के निर्देश पर मानव संपदा पोर्टल की अपडेट प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत नव नियुक्त शिक्षकों का विवरण, सेवा पुस्तिका का विवरण, कंपोजिट विद्यालयों का यू डायस कोड सही से अंकित करने आदि के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक होने की दशा में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अंकित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed