{"_id":"5b7333ed42c7924fda6fd95e","slug":"21534276589-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धूमधाम से मनेगी आजादी की सालगिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज धूमधाम से मनेगी आजादी की सालगिरह
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। आजादी की सालगिरह बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रमों की शुरुआत ध्वजारोहण के संग होगी। स्वतंत्रता दिवस जिले भर में धूमधाम से मनेगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत गांधी समाधि से स्वार रोड़ पर पांच किलोमीटर की दूरी की क्रास कन्ट्री रेस से होगी। गांधी समाधि से शुरू होकर यह रेस वापस गांधी समाधि पर पहुंचेगी। प्रात: 6 बजे से नगर के विभिन्न मार्गों से विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी, जो प्रात: 6:45 पर गांधी समाधि पर पहुंचेगी। प्रात: सात बजे गांधी समाधि पर ध्वजारोहण किया जाएगा। बाद में सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान का आयोजन प्रात: आठ बजे से किया जायेगा। जिला चिकित्सालय एवं राजकीय शिशु सदन एवं आश्रम पद्धति स्कूल रामपुर में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण, विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की जानकारी एवं तिरंगे झंडे के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। राजकीय रजा इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। राजकीय खुर्शीद कन्या इण्टर कालेज में विभिन्न स्कूलों के छात्र, छात्राओं पोस्टर, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 1:30 बजे से किया जाएगा। नगर क्षेत्र की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 2 बजे किया जाएगा। बमनपुरी स्टेडियम रामपुर में हाकी मैच एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन सायं 5 बजे से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन