फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पनवडिय़ा बिजलीघर में फाल्ट, अंधेरे में डूबा शहर

पनवडिय़ा बिजलीघर में फाल्ट, अंधेरे में डूबा शहर

Fri, 11 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
पनवडिय़ा बिजलीघर में फाल्ट, अंधेरे में डूबा शहर
पनवड़िया बिजलीघर में फाल्ट, अंधेरे में डूबा शहर
विज्ञापन

रामपुर। पनवडिय़ा बिजलीघर का करंट ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से पूरे शहर में अंधेरा छा गया। ट्रांसमिशन ने जहां महज दो घंटे के लिए शट्डाउन मांगा था, वहां तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इस दौरान बिजली न आने की वजह से लोग पसीना पसीना हो गए। पेयजल के लिए भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पिछले कुछ दिनों से शहर की बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं है। कभी तकनीकी खामियों की वजह से बिजली गुल हो जाती है, तो कभी विभागीय अफसरों की लापरवाही भारी पड़ती है। गुरुवार को भी यही हुआ। शाम को चार बजे पनवडिय़ा बिजलीघर का करंट ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके बाद ट्रांसमिशन ने दो घंटे का शटडाउन मांग लिया, जिसके चलते आपूर्ति ठप हो गई। चार बजे शुरू हुआ मरम्मत का यह काम शाम को सात बजे आपूर्ति चालू हुई, लेकिन इसके बाद लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की वजह से बिजली की आंखमिचौली का सिलसिला जारी रहा। इससे शहर के लोग परेशान हो गए। गर्मी में लोग पसीना पसीना हो गए। पेयजल भी मयस्सर नहीं हो सका। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed